🛑 जानिए थ्री ईजी स्टेप्स जो आपके वाहन को पेट्रोल पंप पहुंचाएगा
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 दिसंबर। कई बार बाइक और स्कूटर में पेट्रोल डलवाना कई लोग भूल जाते हैं और इस वजह से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर बाइक का पेट्रोल बीच रास्ते में या किसी सुनसान जगह पर खत्म हो जाए तो फिर धक्का लगाने के आलावा कोई अन्य उपाय नजर नहीं आता है।लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल खत्म होने के बाद भी कुछ टिप्स को फॉलो कर बाइक को बिना धक्का लगाए पेट्रोल पंप तक पहुंचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में जो आपको इस समस्या पर धक्के लगाने से बचाएगा।
फस्ट ट्रिक – चोक लगाकर बाइक करें स्टार्ट
अगर कहीं जा रहे हों और बीच रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाए और पेट्रोल पंप कुछ दूरी पर है तो आप दोपहिया वाहन की चोक का इस्तेमाल कर गाडी़ स्टार्ट कर सकते हैं। अगर बाइस स्टार्ट हो गई तो वह कुछ किलोमीटर तक जा सकती है और आपको धक्का लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सेकंड ट्रिक – फूंक लगा टैंक में बनाए प्रेशर
अगर आपकी बाइक का पेट्रोल बीच रास्ते में खत्म हो जाए तो आप पेट्रोल टैंक में फूंक लगा कर बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं और फिर बाइक कुछ किलोमीटर तक चल सकती है। इसके लिए बाइक की चाबी निकालें और पेट्रोल टैंक को खोलकर चाभी वापस अपनी जगह लगा दें। इसके बाद पेट्रोल टंकी में प्रेशर बनाकर तेजी से फूंके और फिर टंकी बंद कर बाइक स्टार्ट करें। इससे टंकी के अंदर प्रेशर बनेगा और पेट्रोल इंजन तक आसानी से पहुंच जाएगा।
थर्ड ट्रिक-साइड स्टैंड पर खड़ी करें बाइक
बाइक का पेट्रोल खत्म होने के बाद भी थोड़ा पेट्रोल टंकी के साइड में रह जाता है लेकिन यह इंजन तक नहीं पहुंच पाता है। इसको इंजन तक पहुंचाने के लिए बाइक को साइड स्टैंड पर थोड़ी देर के लिए खड़ी कर दें और कुछ देर बाद बाइक स्टार्ट करें। इसके साथ ही पेट्रोल टंकी में एक-दो बार फूंक भी लगा सकते हैं। तो ये थे कुछ आसान तरीके जिससे आप बाईक को धक्के मारते हुए पंप तक पहुंचने से बच जाएंगे।

