ग्राम उरला नाला में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान गिरा था नाले में, आज एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

भिलाई नगर 13 अगस्त । भिलाई 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उरला नाला में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम एवं आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। भिलाई 3 पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर के विवेचना में लिया गया है।

भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सिद्धार्थ ढोल पिता शंकर ढोल 23 वर्ष दादर रोड चरोदा का रहने वाला था कल नहाने के लिए उरला नाला गया हुआ था। नाले में अत्यधिक पानी भरा हुआ था नहाने के दौरान नाले में गिर कर बह गया था । कल शाम तक शव नहीं मिला था। आज सुबह बॉडी फुल कर ऊपर आ गई थी और झाड़ियों में फसी हुई थी। जिसे आसपास के लोगों ने एवं एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला पुलिस ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का व्यवसाय करता था।