नशा एवं महंगे शौक ने युवक को बना दिया मोटरसाइकिल चोर, नंदिनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल जप्त

नशा एवं महंगे शौक ने युवक को बना दिया मोटरसाइकिल चोर, नंदिनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल जप्त


नशा एवं महंगे शौक ने युवक को बना दिया मोटरसाइकिल चोर, नंदिनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल जप्त

भिलाई नगर 13 अगस्त । शातिर मोटर सायकिल चोर को नंदिनी पुलिस के द्वारा पुलिस गिरफ्तार किया गया है। मंहगे शौक एवं नशा पूरा करने के लिए  मोटर सायकिल की चोरी किया करता था। आरोपी के पास से ₹200000 कीमत की 4 मोटर सायकल जप्त की गई है। 

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिसव के मददेनजर पेट्रोलिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति गाडी बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर अहिवारा बस स्टैण्ड तुलसी पाल पिता मनहरण पाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम पाहरा थाना नंदिनी नगर से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा  28 मई 2022 को उरला रायपुर में काम करने के दौरान एस. के. एस कंपनी उरला के सामने एक मोटरसाइकिल तथा सिलतरा के गिरवी कंपनी के सामने से एक बिना नंबर की बाइक, ब्यास तालबा चौक के पास से एक बाइक एवं वैशाली नगर भिलाई मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी के पास से चारों मोटरसाइकिल जुमला कीमती 2,10,000 रू को जप्त किया गया। आरोपी काफी शातिर किस्म का चालक है। जिसके द्वारा नम्बर प्लेट से नम्बर को निकाल कर फेक देता था। आरोपी तुलसी पिता मनहरण पाल उम्र 19 साल ग्राम पाहरा थाना नंदिनी नगर को मोटर सायकिल चोरी करना पाये से धारा 41 ( 1 + 4 ) जाफौ / 379 भादवि में गिरफतार कर उक्त 04 नग मोटर सायकिल के मालिक की पता तलाश में लिया गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा सउनि डी. आर. देशलहरे क0 1133 कमल परगनिहा आरक्षक क० 487 ऋषि बंछोर की सराहनीय भूमिका रही है । आरक्षक 1286 युगल देवांगन, आरक्षक 863 महेन्द्र कश्यप, आरक्षक 1358 अशीष साहू का योगदान रहा।