भारत मुस्लिमों के लिए असुरक्षित, मैंने बेटे-बेटी को विदेश में रहने को कहा’-बोले आरजेडी नेता अब्दुल बारी

<em>भारत मुस्लिमों के लिए असुरक्षित, मैंने बेटे-बेटी को विदेश में रहने को कहा’-बोले आरजेडी नेता अब्दुल बारी</em>



🟩 भारत में मंत्री रह चुके सिद्दीकी अपने बच्चों को विदेशी नागरिकता लेने दे रहे सलाह
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 दिसंबर। देश में मुसलमानों की स्थिति को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा है कि भारत में माहौल खराब है और मुस्लिम समुदाय असुरक्षित है, ऐसे में मेंने अपने बच्चों को विदेशी नागरिकता लेने की सलाह दी है।
गौरतलब हो कि देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर। अब बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश के माहौल को मुसलमानों के लिए असुरक्षित मानते हुए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को विदेशी नागरिकता लेने की सलाह तक दे डाली है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी देश में मुसलमानों की स्थिति को लेकर दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि भारत मुसलमानों के लिए असुरक्षित हो गया है। देश में मुसलमानों के लिए माहौल खराब है इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश न लौटने की सलाह दी है।अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि उनका एक बेटा है जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और एक बेटी लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पास आउट है। देश का जो माहौल है, ऐसे में हमने अपने बेटा-बेटी को कहा कि उधर ही नौकरी कर लो। अगर नागरिकता भी मिले तो ले लेना, अब भारत में रहने लायक माहौल नहीं रह गया है, पता नहीं तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे।