नहीं रहे मशहूर तेलुगु एक्टर कैकला सत्यनारायण, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस, महाप्रस्थानम कल

<em>नहीं रहे मशहूर तेलुगु एक्टर कैकला सत्यनारायण, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस, महाप्रस्थानम कल</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 दिसंबर। दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का आज सुबह हैदराबाद में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 87 साल की उम्र में अभिनेता पिछले कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सत्यनारायण के निधन की खबर आने के तुरंत बाद पूरी सिनेमा इंडस्ट्री गम में डूब गई है। कथित तौर पर, अभिनेता का अंतिम संस्कार कल 24 दिसंबर को महाप्रस्थानम में होगा।
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण के निधन की खबर ने पूरी तेलुगु इंडस्ट्री को दुखी कर दिया है। एक्टर पिछले लंबे वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से गुजर रहे थे। कैकला ने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कैकला सत्यनारायण का लंबे वक्त से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया है। तेलुगु फिल्म जगत में कैकला एक बड़ा नाम है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैकला सत्यनारायण को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
कैकला की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 10 अप्रैल 1960 को नागेश्वरम्मा से शादी की थी। इस दिग्गज एक्टर के चार बच्चे हैं दो बेटे और दो बेटी। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर के दोरान 750 फिल्मों में काम किया। कैकला सत्यनारायण लीजेंड एक्टर एनटी रामा राव के काफी करीब थे। एक्टिंग के साथ-साथ कैकला राजनीति से भी जुड़े हुए थे। इस एक्टर ने बेहद कम उम्र में अपना एक्टिंग का सफर शुरू कर दिया था। उनको पहली बार डीएल नारायण ने नोटिस किया था, जिसके बाद उन्होंने कैकला को 1959 में फिल्म सिपाही कुथुरू में एक रोल ऑफर किया था।