हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के सेमेस्टर एग्जाम में शामिल हुए 25 हजार स्टूडेंट, सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय की टीम कर रही मॉनिटरिंग

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के सेमेस्टर एग्जाम में शामिल हुए 25 हजार स्टूडेंट, सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय की टीम कर रही मॉनिटरिंग


दुर्ग 22 दिसंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की सत्र 2022-23 की सेमेस्टर परीक्षाएं 9 दिसंबर से आरंभ हो चुकी हैं। प्रारंभ में एमकाॅम की सभी परीक्षाएं आरंभ हुई थीं। जो समाप्त हो चुकी हैं। इसके पश्चात् 20 दिसंबर से एमए, एमएससी, एलएलबी, बीबीए, बीएड तृतीय सेमेस्टर, एमएड, बीपीएड की परीक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में लगभग 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा के निर्देश पर महाविद्यालयों में जारी सेमेस्टर परीक्षाओं के सफल संचालन संबंधी अचानक निरीक्षण हेतु विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। ये अधिकारी उड़नदस्तें की भूमिका भी निर्वाहन करेंगे। इस संबंध में आज आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई तथा शंकराचार्य महाविद्यालय, जनुवानी भिलाई का अचानक निरीक्षण विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल, क्रीडा संचालक, डाॅ. दिनेश नामदेव, तथा शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर के क्रीडा अधिकारी डॉ नरेश दीवान ने किया। निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों ने महाविद्यालय प्रबंधन को नकल संबंधी किसी भी प्रकरण को रोकने हेतु समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये।कुलसचिव, श्री कुलदीप ने बताया कि संपूर्ण सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी लगातार परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते रहेंगे। अतः समस्त परीक्षा केन्द्र प्रभारी एवं परीक्षार्थी परीक्षा संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी प्रकार की विसंगति अथवा नकल प्रकरण पाये जाने पर संबंधित परीक्षार्थी एवं परीक्षा केन्द्र के उपर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की अधिकांश परीक्षाएं 30 दिसंबर को समाप्त हो रही है। केवल 02 प्रश्न पत्र 06 जनवरी को समाप्त होंगे।