आयकर विभाग ने ट्विनसिटी के 1250 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी, किया , संख्या बढ़कर 3000 तक हो सकती है, मामला गलत जानकारी देकर प्राप्त करने का

आयकर विभाग ने ट्विनसिटी के 1250 से ज्यादा लोगों को नोटिस  जारी, किया , संख्या बढ़कर 3000 तक हो सकती है, मामला गलत जानकारी देकर  प्राप्त करने का


आयकर विभाग ने ट्विनसिटी के 1250 से ज्यादा लोगों को नोटिस  जारी, किया , संख्या बढ़कर 3000 तक हो सकती है, मामला गलत जानकारी देकर  प्राप्त करने का

भिलाई नगर 14 अगस्त । आयकर रिटर्न जमा करने के दौरान टैक्स में छूट के लिए गलत जानकारी देने वालों को आयकर विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए  है। ट्विनसिटी दुर्ग-भिलाई में ऐसे लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस भेजा मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस को धरकर ऐसे लोग अब सीए के चक्कर लगा रहे हैं । विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्विनसिटी में अब तक 1250 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। इन लोगों ने छूट पाने के लिए मेडिकल ग्राउंड तो दिखाया, लेकिन दस्तावेज जमा नहीं किए।

आयकर विभाग के मुताबिक छूट का सहारा लेने के लिए लोगों के द्वारा स्वयं को गंभीर बीमारियों से ग्रसित होना भी दिखाया गया है। छूट का लाभ पाने के लिए लोगों ने स्वयं को कैंसर हार्ट अटैक, किडनी फेल होने की जानकारी तक दे डाली है। अब विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर इलाज में हुए खर्च का ब्यौरा, बिल, डॉक्टर की  पर्ची और दवाइयों के नाम इलाज की अवधि जानकारी मांगी है। आयकर संबंधित छूट प्राप्त करने के लिए लोगों ने अपना ई-मेल आईडी और फोन नंबर तक गलत दर्शा दिया है।

हाउस रेंट अलाउंस बचाने के लिए रिश्तेदारों से किया किराए का एग्रीमेंट

आयकर विभाग के मुताबिक कई दिलचस्प जानकारियां भी सामने आ रही है लोगों ने छूट प्राप्त करने के लिए हाउस रेंट अलाउंस में भी टैक्स की छूट देता है। ऐसे में एचआरए बचाने के लिए कई बीएसपी कर्मचारियों समेत टाउनशिप और पटरीपार रहने वाले लोगों ने विभाग को किराए में रहने की जानकारी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता, पत्नी व भाई से रेंट एग्रीमेंट करके उन्हें किराया देना दिखाया है। ऐसे में विभाग किरायेदार और मालिक दोनों को नोटिस जारी कर रहा है। विभाग ऐसे वेतनभोगी और छोटे व्यापारियों को नोटिस भेज रहा है, जिन्होंने धारा 80 के अंतर्गत छूट ली है।

एलआईसी के तहत छूट लेने वालों, घर के लोन पर ब्याज की छूट, किराए की छूट, मेडिकल ख़र्च की छूट लेने वाले करदाताओं को चिह्नित कर नोटिस भेजा जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तीन हजार से अधिक लोगों को नोटिस आयकर विभाग जारी कर सकता है। ऐसे करदाताओं को आयकर विभाग का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर ईमेल नोटिस के माध्यम से अलर्ट कर रहा है।