🟦 दसवीं पास कोपा ट्रेड के बालक कर सकेंगे अप्लाई
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 21 दिसंबर। मुंबई पोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 50 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे मुम्बई पोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mumbaiport.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2023 है। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी कोपा ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का एनसीवीटी एमआईएस वेब पोर्टल www.apprenticeshipindia.org माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र भरने के लिए फॉर्म को भरकर डाक के जरिए जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र (एटीसी), तीसरी मंजिल, भंडार भवन, एन. वी. नखवा मार्ग, मझगांव (पूर्व), मुंबई – 400010 के पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को जरूरी डाक्यूमेंट्स और फीस की स्लिप भी भेजनी होगी।

