🟩 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती, 69 पद महिलाओं के लिए हैं आरक्षित
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 20 दिसंबर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के 787 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।
गौरतलब हो कि सीआईएसएफ द्वारा कॉन्स्टेबल के पदों पर बम्पर वैकेंसी निकली है। जिसमें कुक, कॉब्लर, टेलर, बार्बर, वाशरमैन, स्वीपर, पेंटर, मेसन, प्लंबर, माली, वेल्डर के कुल 779 पद होंगे जबकि कॉन्स्टेबल और बार्बर के 8 बैकलॉग पदों के साथ कुल 787 पदों पर भर्ती की जाएगी। 787 पदों में से 69 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि 641 पुरुष उम्मीदवारों और 77 एक्स सर्विसमेन के लिए आरक्षित रखे गए हैं। भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पे-मैट्रिक्स लेवल -3, पे स्केल 21 हजार 700 रुपए से 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इनके अतिरिक्त, पुरुष उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाईट 155 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, आदि के उम्मीदवारों और सभी महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई। सिलेक्शन प्रोटोटाइप के अंतर्गत शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), डॉक्यूमेंटेशन ओएमआर/सीबीटी में रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट (आशुलिपिक के लिए श्रुतलेख और प्रतिलेखन और हेड कॉन्स्टेबल के लिए टाइपिंग टेस्ट), मेडिकल टेस्ट पश्चात सलेक्शन होना है। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पेज ओवन कर लॉग इन पेज पर क्लिक कर “नया रजिस्ट्रेशन” बटन पर क्लिक करें। अब अपनी सारी जानकारी दर्ज करें और ”फाइनल सबमिट’ बटन पर क्लिक कर आवेदन जमा करें।


