मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, आरोपी के खिलाफ छावनी थाने में मामला दर्ज
भिलाई नगर 15 अगस्त । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल देर रात्रि मामूली विवाद पर आरोपी ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल युवक के दोस्त की रिपोर्ट पर चेतावनी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अमित सिंह 25 वर्ष हाउसिंग बोर्ड, EWS 408, नगर निगम के पास, दस दुकान के पीछे, थाना जामुल में रहता है । एजेंट का काम करता है। कल रात्रि को दोस्त सुरज सिंह, कविन्द्र यादव के साथ आशीष इंटरनेशनल होटल पावर हाउस से अपने घर जा रहे थे। करीबन 11 रात्रि में नंदनी रोड बाबू पान ठेला में सामान खरीदने रूके थे । उसी समय भीड भाड में सूरज का हाथ दीपक नायक के शरीर में लगा । जिस पर दीपक नाराज होकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद अपने पास रखे तेजधार चाकू से प्राण घातक हमला कर शरीर के नाजूक स्थान पेट में मारकर गहरा चोट पहूंचाया है । जिसे तत्काल ईलाज कराने शासकीय अस्पताल सुपेला ले गये जहां डक्टर द्वारा चोट गंभीर होने से रिफर किया गया । तब उसे बी.एम. शाह अस्पताल में लाकर भर्ती किये है। अमित की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा आरोपी दीपक नायक के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

