शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर, 3 जलाशयों से छोड़ा जा रहा 70000 क्यूसेक पानी, फिर बने बाढ़ के हालात

दुर्ग 15 अगस्त। कल रात से लगातार हो रही बारिश के बाद महमरा एनीकट 8 फ़ीट पर से बह रहा है। जबकि शिवनाथ नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बह रही है। 3 जलाशयों में मोगरा, सूखा नाला एवं घुमरिया से लगातार 70000 क्यूसेक पानी लगातार  छोड़ा जा रहा है। तांदुला भी लगभग 95% भराव की स्थिति में है। तांदुला के छलकने की संभावना है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेश पांडे ने बताया कि कल रात से हो रही । अच्छी वर्षा के कारण केचमेंट एरिया से लगातार शिवनाथ नदी में पानी आ रहा है । इसके साथ ही 3 जलाशयों में मोगरा, घुमरिया एवं सूखा नाला से भी 70000 क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में ही छोड़ा जा रहा है । जिसके कारण शिवनाथ नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2 फ़ीट पर बह रहा है। शिवनाथ नदी में लगातार जलभराव के कारण महमरा एनीकट 8 फीट ऊपर से बह रहा है। देर शाम तक जल स्तर  और भी अधिक बढ़ने की संभावना है। श्री पांडे ने कहा कि शाम तक नदी का जलस्तर और भी बढ़ेगा। इसके अलावा महानदी से भी पानी शिवनाथ नदी में आ रहा है।