भिलाई महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान विषय पर आयोजित 6 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न

भिलाई महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान विषय पर आयोजित 6 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न


भिलाई नगर 15 दिसंबर । भिलाई महिला महाविद्यालय में समस्त स्नातक छात्राओं के लिए आइक्यूएसी के अंतर्गत प्लेसमेंट सेल द्वारा वाणिज्य विभाग के समन्वय से 6 दिवसीय लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन एवं मास्टर कार्ड द्वारा वूमेन एंटरप्रेन्योर ट्रेनिंग , महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को समर्पित कार्यक्रम का समापन समारोह पर आयोजित किया गया था । कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संध्या मदन मोहन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ निधि मोनिका शर्मा द्वारा 6 दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं ने लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन एवं मास्टर कार्ड द्वारा ट्रेनिंग में क्या सीखा इसका संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, प्रोग्राम मैनेजर शबाना रिजवी महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, प्राचार्य एवं प्लेसमेंट टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया । लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन एवं मास्टर कार्ड ने महाविद्यालय में छात्राओं को ट्रेनिंग पाने के लिए अवसर प्रदान किया. लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन के ट्रेनर मनीष अग्रवाल द्वारा छात्राओं को दी गई ।

6 दिवसीय ट्रेनिंग मॉड्यूल का फीडबैक छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य द्वारा समस्त ट्रेनिंग में उपस्थित छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए एवम बेस्ट एंटरप्रेन्योर के माध्यम से उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया । प्लेसमेंट सेल इंचार्ज श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्राध्यापिका एवं छात्राओं को लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन एवं मास्टर कार्ड मैनेजर शबाना रिजवी, ट्रेनर मनीष अग्रवाल का सफल ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ भारती वर्मा , डॉक्टर भावना पांडे, डॉक्टर राजश्री शर्मा, माधुरी देवी, सुरैया बानो, प्लेसमेंट सदस्य भाविका एवं हर्षा का सराहनीय सहयोग रहा।