छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 48 सिविल जज पद पर करेगा भर्ती, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 78 हजार से 1.34 लाख मिलेगा वेतन

<em>छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 48 सिविल जज पद पर करेगा भर्ती, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 78 हजार से 1.34 लाख मिलेगा वेतन</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल जज के 48 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम @psc.cg.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार को कानून में डिग्री एंड डिप्लोमा योग्यता के साथ उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद का वेतनमान 77 हजार 840 रूपये से 1 लाख 36 हजार 520 रुपये प्रति माह है। इस पद के लिए सिलेक्शन प्रोटोटाइप रिटन एग्जाम और इंटरव्यू है। इच्छुक उम्मीदवार के जरूरी डॉक्यूमेंट्स में योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है। आवेदक ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं।