सरकारी नौकरी – इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर भर्ती

<em>सरकारी नौकरी – इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर भर्ती</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 12 दिसंबर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार पीआरओ पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2023 है। इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री पास होना चाहिए। इस क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरूरी है। पीआरओ के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/EWS और महिलाओं को 600 रुपये फीस देनी है जबकि PwBD उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए शुल्क का भुगतान करने से छूट दी जाएगी।