किराना दुकान में तोड़फोड़ कर फैलाता रहा दहशत, आरोपी की तलाश में जुटी खुर्सीपार पुलिस

किराना दुकान में तोड़फोड़ कर फैलाता रहा दहशत, आरोपी की तलाश में जुटी खुर्सीपार पुलिस


किराना दुकान में तोड़फोड़ कर फैलाता रहा दहशत, आरोपी की तलाश में जुटी खुर्सीपार पुलिस

भिलाई नगर, 16 अगस्त।  कबीर मंदिर रोड खुर्सीपार स्थित किराना दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी प्रवीण शर्मा के खिलाफ धारा 294, 427, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। रविवार की इस घटना पर खुर्सीपार पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओझा किराना स्टोर्स के संचालक हरिशंकर ओझा (61 वर्ष) रविवार की रात 8 बजे दुकान में थे, तभी प्रवीण शर्मा आया और उन्हें दुकान से बाहर खिंचने लगा। गालियां देते हुए आरोपी ने पाईप से दुकान के कांच का काउंटर भी तोड़ दिया। वह दुकानदार से हाथापाई करने लगा तभी आसपास के लोगों के विरोध और बीचबचाव पर वहां से भाग निकला। सोमवार को मामले की रिपोर्ट खुर्सीपार थाना में पीड़ित ने दर्ज कराई है।