फेरी लगा रोजी रोटी कमा रहे युवक का रास्ता रोक कर दी पिटाई, जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 16 अगस्त। पुरैना में फेरी लगा जीवन यापन करने वाले मंगल सोलंकी (30 वर्ष) का रास्ता रोक मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 294, 323 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सोमवार की शाम घटित इस घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि मंगल पुरैना में सरकारी स्कूल के पास रहता है तथा फेरी लगा मनिहारी सामान बेच रोजी रोटी कमाता है। कल शाम साढे़ 5 बजे वह कल्याणी मितानिन पुरैना के घर के पास था तभी चुन्नीलाल ऊर्फ रायटू चौहान ने उसे रोक लिया। पुरानी बातों को लेकर वह गाली गलौज करने लगा। मंगल के मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर किसी धारदार चीज से उसके गले पर आरोपी ने वार कर दिया। रतन सोलंकी और बबली के बीच बचाव पर आरोपी फरार हो गया।

