फेसबुक के इस खतरे से न रहें अंजान, वरना हो सकती है जेल….हो जाएंगे परेशान

<em>फेसबुक के इस खतरे से न रहें अंजान, वरना हो सकती है जेल….हो जाएंगे परेशान</em>



🟦 facebook पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पहुंच जाएंगे सीधे “जेल”
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 8 दिसंबर। आजकल सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जिसे देखिए वो आपको सोशल मीडिया पर नजर आएगा क्योंकि सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि कई लोगों के लिए यह अच्छे खासे पैसे कमाने का जरिया भी बन चुका है। लोग यहां ब्लॉग, कॉमेडी वीडियो, कुकिंग वीडियो आदि डालकर कमाई भी कर रहे हैं। फेसबुक पर एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी एक फेसबुक यूजर हैं और फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारी बनती है कि फेसबुक का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जरूरी है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर फेसबुक इस्तेमाल करते समय हम कई गलतियां करते हैं। हमें फेसबुक यूज करते समय इन गलतियों से बचना चाहिए। आज के समय में फेसबुक भड़काऊ कंटेंट बहुत अधिक शेयर होता है। कई बार हम भी बिना कुछ सोचे उस कंटेंट को आगे बढ़ा देते हैं। हमें फेसबुक पर धार्मिक कमेंट करने से भी बचना चाहिए। भड़काऊ कंटेंट शेयर न करें। अगर आप कोई भी पोस्ट कर रहे हैं, तो ये ध्यान रखें कि आपकी पोस्ट, तस्वीरें या वीडियो आपत्तिजनक और भड़काऊ न हों। अगर ऐसा पाया जाता है, तो फेसबुक आपके चैनल को ब्लॉक कर सकता है जबकि सरकार की तरफ से आपके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
आज कल अधिकांश लोग फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर एक दूसरे के धर्म को लेकर कमेंट करते हैं। इससे कई बार लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो जाती हैं। ऐसा करने से दंगे भी भड़क सकते हैं। अगर आपके किसी बयान या फेसबुक पोस्ट से ऐसा होता है तो आप पर पुलिस कार्रवाई हो सकती है और आपके जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
अगर आपने फेसबुक पर किसी लड़की को कोई गलत मैसेज, वीडियो और फोटो भेजी है तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि लड़की आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को लेकर आपकी शिकायत कर सकती है। ऐसे में हो सकता है कि आपको हवालात भी जाना पड़े।
फेसबुक पर किसी को भी धमकी भरे या आपत्तिजनक मैसेज न करें। इस तरह की हरकत करना आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है।
अगर आप किसी को धमकी देते हैं, तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और हो सकता है कि आपको जेल भी जाना पड़े।
फेसबुक के जरिए लोग पैसे भी कमाते हैं। लोग यहां पर अपना कटेंट पोस्ट करते हैं और इसके बाद कमाई करते हैं लेकिन अगर आप किसी के वीडियो या फोटोज चोरी करके अपने पेज या अकाउंट पर पोस्ट करते हैं, तो आप पर कॉपी-पेस्ट कटेंट के नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है।