स्वतन्त्रता दिवस परेड केन्द्रीय बलों में सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरूस्कार

भिलाई नगर 16 अगस्त ।  स्वतन्त्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केन्द्रीय पुलिस बलों, राज्य बलों एवं एनसीसी की विभिन्न टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड में प्रदर्शन और ड्रेस सज्जा के आधार पर इन टुकड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया । केन्द्रीय पुलिस बलों में सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (विशेष सक्रिया) छत्तीसगढ़ की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रहा।

सीमा सुरक्षा बल के जवान जहां एक ओर अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सल मुक्त बनाने में लगे है और जरूरत पड़ने पर समाज कल्याण की हर जिम्मेदारी को दृढ संकल्प के साथ निभाते हुए हर कदम पर अपनी वीरता का परिचय दे रहे है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त करके बल का गौरव एवं मान बढ़ा रहें हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे है ।

इस अवसर पर इंदराज सिंह महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (विशेष सक्रिया) छत्तीसगढ़ ने स्वतन्त्रता दिवस परेड में शामिल सीमा सुरक्षा बल की विजेता टुकड़ी को हार्दिक बधाई दी व आगे भी इस तरह के आयोजित समारोह में हिस्सा लेकर बल का नाम रौशन करने की शुभकामनायें दी।