आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आशीष कुमार ने लगाई एकल प्रदर्शनी
भिलाई नगर 16 अगस्त । आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एकल प्रदर्शनी का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉल स्मृति नगर भिलाई में किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत आशीष कुमार दास ने प्रदर्शनी के माध्यम से भारत के पुराने ऐतिहासिक डाक टिकट न्यूज़पेपर स्टैंप पेपर भारत के आजादी के सिपाही जांबाज ऐतिहासिक धरोहर का प्रदर्शन प्रदर्शनी ने किया है ।

डाक टिकट प्रदर्शनी के अवसर पर आशीष कुमार दास, प्रशांत कुमार क्षीरसागर, संतोष पराशर, ब्रह्मानंद राव, संजय ढोल, एलसी कश्यप, राजीव चौबे, गुड्डू ठेठवार, दत्ता चौधरी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


