सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 दिसंबर। भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर करना होगा। आनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 नवंबर से जारी है। इस भर्ती के लिए 12 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के अंतर्गत कुल 65 खाली पदों पर भर्ती होगी। जिसमें मैनेजर के 64 पद, सर्किल एडवाइजर के 1 पद पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार को मैनेजर (प्रोजेक्ट्स- डिजिटल पेमेंट्स) पद के लिए कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक/एमसीए/एमबीए/पीजीडीएम या इसके समकक्ष पास होना चाहिए। मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट) के लिए किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट तथा फुल टाइम एमबीए जरूरी है। सर्किल एडवाइजर-आर्ल्ड फोर्सेज से रिटायर होना चाहिए। इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ 100 अंकों का इंटरव्यू होगा।

