वैशाली नगर महाविद्यालय परिसर में 1 दिन के लिए लगेगा एम्स रायपुर अस्पताल, डायरेक्टर सहित 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, अब तक 200 से ज्यादा नागरिकों ने कराया पंजीयन

वैशाली नगर महाविद्यालय परिसर में 1 दिन के लिए लगेगा एम्स रायपुर अस्पताल, डायरेक्टर सहित 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, अब तक 200 से ज्यादा नागरिकों ने कराया पंजीयन


वैशाली नगर महाविद्यालय परिसर में 1 दिन के लिए लगेगा एम्स रायपुर अस्पताल, डायरेक्टर सहित 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, अब तक 200 से ज्यादा नागरिकों ने कराया पंजीयन

भिलाई नगर 17 अगस्त ।1 दिन के लिए 21 अगस्त दिन रविवार को एम्स रायपुर अस्पताल वैशाली नगर महाविद्यालय प्रांगण में लगेगा। क्षेत्रवासी इस स्वास्थ्य कैंप में उपस्थित होकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं। गंभीर बीमारी लक्षण पता होने पर स्वास्थ्य शिविर में ही मरीज को एक कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा । इसी कार्ड के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति अपना इलाज नियमित रूप से एम्स अस्पताल रायपुर में करा सकेगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे ने पत्र वार्ता में बताया कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरोज पांडे के प्रयास से वैशाली नगर महाविद्यालय में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान रायपुर के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन 21 अगस्त दिन रविवार को किया गया है यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस स्वास्थ्य शिविर में एम्स रायपुर के सीईओ एवं डायरेक्टर नितिन एम नागरकर की अध्यक्षता में संपादित होगा।

 श्री पांडे ने बताया कि इस शिविर 20 से ज्यादा सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे । इस शिविर के लिए पंजीयन  का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अभी तक रजिस्ट्रेशन के लिए दूरभाष नंबर जारी नहीं किए जाने के बावजूद 200 से ज्यादा लोगों के द्वारा स्वास्थ्य जांच के लिए अपना पंजीयन करा दिया गया है । श्री पांडे ने बताया कि पटरी के पास चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव होने के कारण यह शिविर  भाजपा के सेवा सप्ताह के कारण आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में वैशाली नगर क्षेत्र के नागरिक इसका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि इस शिविर में एम्स अस्पताल रायपुर से डॉक्टर तृप्ता एडिशनल प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ जनरल सर्जरी, डॉ प्रीतम नारायण वासनिक एडिशनल प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ जनरल मेडिसिन, सत्यजीत सिंह एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ कार्डियोलॉजी, डॉक्टर मानस रंजन साहू एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ पेडियाट्रिक, डॉक्टर विक्रम केसरी एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ ऑर्थोपेडिक, डॉ विनायक राठौर असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ नेफ्रोलॉजी के अलावा भी विशेषज्ञ डॉक्टर इस शिविर में अपनी सेवाएं देंगे इस चिकित्सा शिविर में एक बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, चार सीनियर रेजीडेंट चिकित्सक, चार जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक, 4 इंटर्न चिकित्सक, उपनर्सिंग अधीक्षक, एक सहायक नर्सिंग अधीक्षक, तीन नर्सिंग अधीक्षक एक फार्मेसिस्ट एवं दो अस्पताल परिचर भी अपनी उपस्थिति इस टाइम में प्रदान करेंगे।

श्री पांडे ने बताया कि यह एक सामाजिक पहल है और इस कैंप का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित होकर इस कैंप का लाभ ले सके । उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी पाए जाने पर पीड़ित व्यक्ति को एक कार्ड भी जारी किया जाएगा और प्रत्येक मरीज के लिए एक वॉलिंटियर  उपलब्ध कराया जाएगा ।जो उनका नियमित रूप से उपचार एम्स अस्पताल रायपुर में करवा सकें। इसके अलावा उनका प्रयास है कि वैशाली नगर में एक सेंटर भी प्रारंभ किया जाएगा। जो मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित सभी मदद कर सके। श्री पांडे ने बताया कि इस दिन ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा और सुविधा के तौर पर आने वाले नागरिकों को कैंप में ही स्वल्पाहार भोजन की भी व्यवस्था की गई है । इस कैंप का उद्घाटन एवं समापन दोनों ही समारोह का आयोजन किया गया है। ताकि दिन भर सेवा प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जा सके। उन्होंने  आश्वस्त किया कि इस शिविर में कोरोना प्रोटोकॉल का भी अक्षर से पालन किया जाएगा छोटी सर्जरी की भी व्यवस्था रहेगी । एक प्रकार से एम्स अस्पताल 1 दिन के लिए वैशाली नगर महाविद्यालय में लगाया जा रहा है। इस पत्र वार्ता में शहर के प्रसिद्ध कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रतन तिवारी, भाजपा भिलाई अध्यक्ष विरेंद्र साहू, जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी, जिला दुर्ग उपाध्यक्ष संतोष सोनी आईटी सेल जिला प्रभारी संतोष सिंह मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा भी मौजूद थे। चिकित्सा शिविर रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क हेतु दूरभाष-07882210197,9340725554,9770922223,7000490740,7999790959