कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के खिलाफ काम करने वालों की मंत्री से की शिकायत, कार्यवाही नहीं करने पर अहिवारा पालिका की महिला वार्ड पार्षद ने दिया इस्तीफा, संगठन पर लगाए उपेक्षा के आरोप

भिलाई नगर 17 अगस्त । नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस पार्षद पूर्णिमा अमिता दास के द्वारा अहिवारा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में कुछ सदस्यों की गलत रीति नीति एवं संगठन में की जा रही उपेक्षा से आहत होकर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु रुद्र कुमार को पार्षद पद से इस्तीफा सौंप  दिया है। इस्तीफे की प्रतिलिपि पार्षद के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कौशल को भी प्रेषित की है।

श्रीमती पूर्णिमा अमित दास ने सौंपा गए इस्तीफे में उल्लेखित किया है कि कांग्रेस पार्टी में संगठन द्वारा की जा रही उपेक्षा एवं उन्हें प्रताड़ित करने वाले की शिकायत मौखिक रूप से की गई थी । परंतु मंत्री द्वारा भी ऐसे पार्टी कार्यकर्ताओं को उच्च पद देकर शिकायत को अनसुना किया गया है। श्रीमती पूर्णिमा दास ने सौपे गए इस्तीफे में उल्लेख किया है कि अहिवारा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 11 से वह लगातार दो बार पार्षद पद का चुनाव विजय होती रही है। इसके पूर्व उनके पति अमित दास भी इसी वार्ड से पार्षद रहे हैं । वार्ड की जनता उनकी स्वच्छ छवि के कारण ही लगातार से चुनाव में विजय होती आई है और लगातार पार्टी हित में कार्य करती रही हैं । परंतु पार्टी में उनकी उपेक्षा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के द्वारा किसी भी कार्य को नहीं करने के कारण लंबे समय से परेशान हैं। इन सभी स्थितियों से उनके द्वारा मंत्री गुरु रूद्र कुमार को मौखिक रूप से अवगत भी कराया गया था । परंतु मंत्री के द्वारा ऐसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उन्हें उच्च पद भी शॉप पर गए जिस से खिन्न होकर के आज उनके द्वारा मंत्री गुरु रुद्र कुमार को इस्तीफा सौंप दिया गया है।