🟩 फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 नवंबर। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी कर फूड सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों के लिए भर्ती निकाली है जिसके लिए उम्मीदवार राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली होनी जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को फीस 350 रुपये देने होंगे जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अप्लीकेशन फीस में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। क्वेश्चन पेपर दो पार्ट में होगा जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को 150 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in/ advertisements के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

