सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा भिलाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वें स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण
भिलाई नगर 18 अगस्त । रूआबांधा भिलाई में स्थित सेंट थॉमस महाविद्यालय में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने भारी वर्षा के मध्य वंदे मातरम पार्क में शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया एवं ध्वजारोहण किया।
उन्होंने महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के शिक्षकों पर बहुत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है कि वे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक एवं मौलिक शिक्षा भी प्रदान करें| साथ ही उन्होंने छात्रों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया| इस अवसर पर महाविद्यालय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| एनएसएस के स्वयंसेवक पुष्कर एवं देवजानी ने अपने विचार व्यक्त किये| एनसीसी केडेट इन्देश एवं श्रेया ने समूह गीत प्रस्तुत किया| महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के सहायक प्राध्यापक अमिताभ शर्मा एवं वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ प्रतीक शर्मा ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये| कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने किया| इस अवसर पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य प्राध्यापकगण, बालिका वर्ग की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ सुरेखा जवादे, बालक वर्ग के एनसीसी केयर टेकर संतोष यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे| |

