एनआईटी राउरकेला में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू, 31 तक करें आवेदन

एनआईटी राउरकेला में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू, 31 तक करें आवेदन



🔶 इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा के 60 वर्ष तक आयु के अभ्यर्थी को मौका
🛑 सिलेक्शन प्रोटोटाइप इंटरव्यू से होगा, प्रोफेसर के 143 पदों के लिए होगी भर्ती
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 25 नवंबर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) राउरकेला ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर सहित 143 फैकल्टी पदों के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यहां निकली भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 143 है जिसके लिए आनलाईन आवेदन आज से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर 2022 तक किए जा सकेंगे। इन पदों के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा है तथा अधिकतम 60 वर्ष तक आयु के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। सभी पदों के लिए सिलेक्शन प्रोटोटाइप इंटरव्यू द्वारा होगा। उम्मीदवार को अपनी योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला की ऑफिशियल वेबसाइट @nitrkl.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से 31 दिसंबर या उससे पूर्व आवेदन कर सकते हैं।