🌐 आनलाईन आवेदन के लिए सिर्फ 6 दिन का है समय, 30 नवंबर लास्ट डेट
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 25 नवंबर। सेंट्रल साल्ट एंड मरीन केमिकल्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSMCRI) ने कई ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CSIR-CSMCRI की ऑफिशियल वेबसाइट csmcri.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और 30 नवंबर 2022 तक या उससे पहले संस्थान के रिक्रूटमेंट सेल में निर्धारित प्रो-फॉर्मा में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां वेकेंसी डिटेल्स पर नजर डाले तो
फिटर के लिए 1, इलेक्ट्रीशियन के 3, बढ़ई 1, प्लंबर 1, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए 2, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग 4, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 1, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 2, कोपा के लिए 15, टर्नर 1, वेल्डर 1, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3, सिविल इंजीनियरिंग 1 पद पर भर्ती की जानी है जिसके लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लम्बर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कोपा, टर्नर, वेल्डर उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सिविल इंजीनियरिंग के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक है। इन पदों पर 18 वर्ष से 23 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और रोजगार कार्यालय में पंजीयन जरूरी है।

