शासकीय वाहन की ठोकर से पाटन में युवक की मौत, ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर थाने के समक्ष शव रखकर प्रदर्शन, पाटन सिकोला मार्ग पर किया चक्का जाम, वाहन जब्ती एवं ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद मामला हुआ शांत
दुर्ग 18 अगस्त। कुंडा अमलेश्वर मार्ग पर कल देर शाम को ग्राम लोहरसी व तर्रा के पास शासकीय वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फार्च्यूनर सीजी 02 एजी – 0011 है। इस घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह 11 बजे से गाड़ी व ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पाटन थाना के सामने युवक के शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। ड्राइवर और गाड़ी को थाना लाने के बाद मामला शांत हुआ। पाटन पुलिस ने बताया कि वाहन को जप्त कर वाहन चालक आरोपी श्री राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 304ए, 337, 279 के तहत कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के ग्राम लोहरसी के 30 वर्षीय युवक प्रकाश चन्द्राकर पिता बसन्त चन्द्राकर अपने साथी मेहुल चन्द्राकर के साथ तर्रा से अपने घर लोहरसी जा रहे थे। तभी रास्ते मे एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी सीजी 02- 0011 ने बाइक को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक को 20 मीटर घिसटते हुवे ले गया और पीछे चक्का प्रकाश के ऊपर चढ़ गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना की खबर लगते ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर मौके पर पहुंचे औऱ अपनी गाड़ी से दोनो घायल युवकों को झिट अस्पताल ले गए। जहाँ पर डॉक्टर ने प्रकाश को मृत घोषित किया। दूसरे युवक इलाज जारी है। देर रात्रि 9:30 बजे के करीब मृतक मेहुल चंद्राकर के बड़े भाई सूरज चंद्राकर के द्वारा पाटन थाने पहुंचकर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आज सुबह वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर के आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक युवक की शव को थाना के सामने गाड़ी में रखकर लगभग तीन घन्टे तक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पाटन सिकोला मार्ग पर चक्का जाम किया गया लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जब पुलिस के द्वारा घटना कारित करने वाले गाड़ी व उनके ड्राइवर को पकड़कर थाना लाया गया ।

पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि गाड़ी को ग्राम फूंडा निवासी श्रीराम नेताम पिता रामाधार नेताम चला रहे थे। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर, राजेश चन्द्राकर, खेमलाल देशलहरे, नारद साहू, सहित भाजपा के कई नेता भी पहुंच गए थे।


