मरोदा ओवरब्रिज से कूदकर युवती ने की थी आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज, शादी को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद,
भिलाई नगर 18 अगस्त । मरोदा ओवरब्रिज से कूदकर भरी दुपहरी में ढाई माह पूर्व दो बहनों के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया था बाद में प्रियंका बांधे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतिका को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले उसके प्रेमी के खिलाफ नेवाई पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
थाना नेवई के उप निरीक्षक एवं मामले की विवेचना अधिकारी धनीराम नारंगी ने बताया कि मर्ग क्रमांक 38/2022 धारा 174 जाफौ मृतिका कु0 प्रियंका बांधे पिता संतोष बांधे उम्र 19 साल साकिन ग्राम डुमरडीह थाना उतई मामले में खुलासा हुआ कि मृतिका प्रियंका बांधे का उसके गांव के रहने वाला विमल विश्वकर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। , दोनों के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रेमी विमल विश्वकर्मा द्वारा मृतिका प्रियंका बांधे को जा मर जा कहां गया था। प्रेमी ने प्रियंका बांधे को आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित या गया था । जिससे मृतिका मरोदा ओव्हर ब्रीज से कूदकर आत्महत्या करना पाया गया। प्रथम दृष्टया अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गौरतलब हो कि कु0 प्रियंका बांधे D/o संतोष बांधे उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम डुमरडीह थाना उतई ने अपनी चचेरी छोटी बहन के साथ 2 जून 2022 की दोपहरी मरोदा और ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था । गंभीर अवस्था में दोनों ही बहनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था परंतु इलाज के दौरान दूसरे दिन प्रियंका बांधे की मौत हो गई थी।

