मिस छत्तीसगढ़ का खिताब यशस्विनी रेड्डी भिलाई को, मिसेस छत्तीसगढ़ बनी श्रीमती प्रियंका कुशवाहा

मिस छत्तीसगढ़ का खिताब यशस्विनी रेड्डी भिलाई को, मिसेस छत्तीसगढ़ बनी श्रीमती प्रियंका कुशवाहा


रायपुर 20 नवंबर । मिस एवं मिसेज छत्तीसगढ़ फैशन शो 16 से 18 तारीख तक जेके फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया । तकरीबन 40 लोगो ने विभन्न स्थानों से रायपुर में होटल ट्राइटन में पहुंचे।


जिसमे मिस छत्तीसगढ़ की यशस्विनी रेड्डी पिता के सुधाकर रेड्डी मैत्रिनगर वार्ड 27 भिलाई ने पहला स्थान प्राप्त किया एवम मिसेज छत्तीसगढ़ में श्रीमती प्रियंका कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी तरह बाकी लोगो ने अलग अलग प्रतिस्पर्धा में अनेकों इनाम जीते इस कार्यक्रम की मुख्य संचालक श्रीमती जय रेड्डी जो की जे के फाउंडेशन संस्था के माध्यम से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुमकुम भाग्या फेम लीना लुमानी अभिनेत्री एवम मिस प्रियंका (ब्रांड एम्बेसडर इंटरनेशनल ) थे।