राजू भाई गेट वेल सून" कॉमेडियन के लिए प्रार्थना में जुटे फैंस, राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड, 10 दिन से हैं अचेत, पूरा परिवार एम्स में

राजू भाई गेट वेल सून" कॉमेडियन के लिए प्रार्थना में जुटे फैंस, राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड, 10 दिन से हैं अचेत, पूरा परिवार एम्स में


“राजू भाई गेट वेल सून” कॉमेडियन के लिए प्रार्थना में जुटे फैंस, राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड, 10 दिन से हैं अचेत, पूरा परिवार एम्स में

दिल्ली, 19 अगस्त। कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनका लगातार 10 दिन से एम्स में इलाज चल रहा है लेकिन कोई फायदा नहीं दिख रहा। आज सुबह एम्स के डॉक्टर्स ने बताया कि राजू के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है, वे पूरी तरह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। परिवार के सभी लोग दिल्ली एम्स पहुंच चुके हैं। कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने बताया कि राजू पिछले 25-30 घंटे से बेहोश हैं, उनका दिमाग रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। बिगड़ती हालत के बाद डॉक्टर्स ने कहा है कि बस दुआओं का सहारा है। हम बस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा कि राजू भाई, हिम्मत मत हारना। बस थोड़ा सा जोर और लगा दो। राजू के बड़े भाई के मुताबिक ब्लड प्रेशर भी नीचे आ गया है। डॉक्टर्स ने बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाएं दी हैं लेकिन उसका असर खत्म होते ही बीपी फिर डाउन हो गया  उनके भाई के मुताबिक राजू की तबियत को देखते हुए पूरा परिवार हॉस्पिटल में ही मौजूद है। 

विदित हो कि 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद राजू को एम्स दिल्ली में एडमिट कराया गया था। उन्हें जिम में एक्सरसाइज के दौरान अटैक आया था। 10 वां दिन भी उन्हें होश नहीं आया है। वो लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं, तब से वो कोमा जैसी अवस्था में हैं। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनका सीटी स्कैन किया गया। उनके ब्रेन के ऊपरी हिस्से में सूजन और पानी मिला। डॉक्टर उनकी हालत को क्रिटिकल बता रहे हैं। गुरुवार रात को स्थिति कुछ कंट्रोल में आई है। उनकी बॉडी में पहले के मुकाबले मूवमेंट अब बेहद कम हो गया है।