प्रेमिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, युवती ने ढाई माह पूर्व मरोदा ओवर ब्रिज से कूदकर दी थी जान

भिलाई नगर 18 अगस्त । मरोदा ओवरब्रिज से कूदकर ढाई माह पूर्व युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में आरोपी प्रेमी को आज नेवई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ममता अली शर्मा  ने बताया कि  मर्ग क्रमांक 38/2022 धारा 174 जाफौ मृतिका कु0 प्रियंका बांधे पिता संतोष बांधे उम्र 19 साल साकिन ग्राम डुमरडीह थाना उतई मामले में खुलासा हुआ कि मृतिका प्रियंका बांधे का उसके गांव के रहने वाला विमल विश्वकर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रेमी विमल विश्वकर्मा द्वारा मृतिका प्रियंका बांधे मरने का ताना दिया गया था । इसके बाद प्रियंका पांडे मरोदा ओव्हर ब्रीज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। प्रथम दृष्टया अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध कल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज आरोपी विमल कुमार विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 23 साल पता  डूमरडीह बॉक्सर चौक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि  कु प्रियंका बांधे पिता संतोष बांधे उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम डुमरडीह थाना उतई ने  2 जून 2022 की दोपहरी मरोदा और ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था । गंभीर अवस्था में प्रियंका को जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था परंतु इलाज के दौरान दूसरे दिन प्रियंका बांधे की मौत हो गई थी।