केंद्रीय विद्यालय में 4 हजार 14 टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ की निकली वेकेंसी, आज ही करें आनलाईन आवेदन

केंद्रीय विद्यालय में 4 हजार 14 टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ की निकली वेकेंसी, आज ही करें आनलाईन आवेदन



🌐 ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फायनेंस ऑफिसर भर्ती
🌐 सिर्फ विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों या स्कूलों में कार्यरत लोगों के लिए मौका
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 19 नवंबर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4 हजार 14 पदों पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के साथ प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फायनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4014 पदों पर पोस्टिंग दी जानी है जिनमें प्रिंसिपल के 278, वाइस प्रिंसिपल के 116, फाइनेंस ऑफिसर के 7, सेक्शन ऑफिसर के 22, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1 हजार 200, ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर के 2 हजार 154 और हेडमास्टर के 237 पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही पीआरटी के पद पर कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है वहीं पीजीटी शिक्षक के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए जबकि प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री और बीएड के साथ 8 साल का अनुभव जरूरी है।
गौरतलब हो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा यह भर्ती सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है जो पहले से ही विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों या स्कूलों में कार्यरत हैं। केंद्रीय विद्यालयों में सीधी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर यहां उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसके लिए उम्मीदवारों को केवीएस के सेंटर ऑफिस में एग्जाम देना होगा। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा बल्कि मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। आनलाईन आवेदन के लिए सर्वप्रथम आप केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर Click here to filling un the online annlication form for various teaching and non teaching post पर क्लिक करें। सबसे पहले यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्टर्ड नंबर व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा। अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें। मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा। आगे की जरूरतों के लिए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी निकाल कर रख लें।