12 हजार महीना सैलरी के 1200 पदों पर आज से भर्ती प्रक्रिया शुरू, हेल्थ सेक्टर के इच्छुक अभ्यर्थी को मौका

12 हजार महीना सैलरी के 1200 पदों पर आज से भर्ती प्रक्रिया शुरू, हेल्थ सेक्टर के इच्छुक अभ्यर्थी को मौका



🌐 एक्जिलेरी नर्स, मिडवाइफ या एएनएम पद पर कांट्रैक्ट आधार पर नियुक्ति
🌐 आज से आनलाईन आवेदन, 12 दिसंबर है लास्ट डेट
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 16 नवंबर। मध्यप्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन ने एक्जिलेरी नर्स मिडवाइफ या एएनएम के 1200 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं जिसके लिए आवेदन लिंक आज से एक्टिव हो गई है, इच्छुक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आज से 12 दिसंबर तक आनलाईन आवेदन सबमिट कर सकेंगे। इन पदों पर सभी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जानी है।
एमपी एनएचएम से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1200 पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 27 फीसदी अर्थात 324 पद, आर्थिक कमजोर वर्ग यानि ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत अनुसार 120 पद, ओबीसी के 27 फीसदी हेतु 324 पद, एससी के 20 फीसदी के लिए 240 पद, एसटी हेतु 16 फीसदी 192 पद तथा दिव्यांग 6 फीसदी के लिए 72 पदों पर नियुक्ति की जानी है। अभ्यर्थी को 10+2 पास होना जरूरी है तथा उसने असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ में दो साल का ट्रेनिंग कोर्स किया हो। इस पद के लिए 12वीं, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम आयु 21 तथा अधिकतम 43 वर्ष निश्चित की गयी है। चयनित उम्मीदवार को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट sams.co.in पर क्लिक कर होमपेज पर दी हुई लिंक “Recruitment of Approx. 1200 Contractual ANMs under National Health Mission, Madhya Pradesh” पर क्लिक करें। फिर पहले Apply लिंक और उसके बाद Registration लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। यहां आवेदन फॉर्म भरें और फॉर्म सबमिट करने के बाद फ्यूचर के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।