पुराने विवाद पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, चार आरोपियों के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने किया जुर्म दर्ज
दुर्ग 20 अगस्त । पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल शाम को पुराने विवाद पर चार आरोपियों ने मिलकर युवक के पेट में धारदार हथियार से हमला किया रिपोर्ट पर से पुलगांव पुलिस के द्वारा चारों ही आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।प्रार्थी बीएसपी से सेवानिवृत्त मोतीलाल जैन 61 वर्ष राम मंदिर के पास पुलगांव मेन रोड में निवासरत हैं। कल शाम करीबन 06.15 बजे मंदिर से आकर घर पहुंचा ही था कि उसी समय घर मे पुत्र नीतेश बाफना दौडते आया उसके पेट के सामने मे खून बह रहा था। नीतेश ने बताया कि बताया कि यात्री प्रतिक्षालय के पीछे खडा था उसी समय पुराने विवाद को लेकर अभिषेक यादव, गौरव यादव, नरेन्द्र यादव, कामता यादव द्वारा गाली गलौज करते हुए नरेन्द्र यादव, गौरव यादव पकडे ने पकड़ लिया और अभिषेक यादव ने धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से पेट मे वार किये । घायल नितेश को लेकर उसके पिता थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस के द्वारा आरोपी अभिषेक यादव गौरव यादव नरेंद्र यादव एवं कामता यादव के खिलाफ धारा 307 294 एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

