🟢 फरवरी में होगी पात्रता परीक्षा, अंकों के आधार पर मिल सकेंगे पद
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 नवंबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी स्तर के कॉमन ईलिजिबिलिटी टेस्ट यानि सीईटी के आवेदन की तारीख को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब राजस्थान के 7 सरकारी विभागों में 17 हजार पदों के लिए अब अभ्यर्थी 18 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद फ़रवरी में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
बोर्ड के सचिव सुनील पूनिया ने बताया की तकनिकी कारणों से अभ्यर्थी सीईटी के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में बोर्ड ने तकनीकी सुधार के साथ ही आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया है। राजस्थान में पहली बार फरवरी सीनियर सेकेंड्री स्तर के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि सीईटी होगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार सीईटी के लिए आवेदन नहीं करेगा। वह भविष्य में होने वाली वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड-II, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II और कॉन्स्टेबल के लिए निकलने वाली भर्ती में पात्र नहीं होगा।
गौरतलब हो कि सीईटी में आने वाले अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा। परीक्षा में किसी तरह का कोई पासिंग मॉर्क्स नहीं होगा बल्कि किसी पद विशेष की भर्ती के समय इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा की वैधता एक साल के लिए रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थी एक बार परीक्षा देने के बाद एक साल तक उन्हीं अंकों के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी तरह की कोई सीमा नहीं होगी। जितनी बार चाहें उतनी बार यह परीक्षा दे सकते हैं।सीईटी के लिए आयु एवं अन्य मापदंड के संबंध में राज्य में पहले से चल रहे आरक्षण नियम ही लागू होंगे। ये सिर्फ एक पात्रता परीक्षा होगी, इस आधार पर किसी व्यक्ति को नौकरी देने के लिए आयोग मजबूर नहीं होगा। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी कैंडिडेट्स को शामिल होने की छूट दी जाएगी। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (सीएससी) के माध्यम से करना होगा, जिसमें जनरल कैटेगरी, क्रीमीलेयर कैटेगरी के ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 450 रुपए फीस रखी गई है जबकि नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के पिछड़ा, अति पिछड़ा और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 250 रुपए विशेष योग्यजन कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपए, विशेष योग्यजन और एससी-एसटी के लिए 250 रुपए और सालाना 2.5 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार के कैंडिडेट के लिए भी 250 रुपए परीक्षा शुल्क रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद में रिक्वायरमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है। अब आपको Apply Online पर क्लिक करते ही सामने SSO Portal ओपन होगा जिसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है। रिक्वायरमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद समान पात्रता परीक्षा पर क्लिक करना है फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है। संपूर्ण जानकारी भरने के बाद में आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

