कोहका में जुआ खेलते 7 जुआरियों को धर दबोचा स्मृति नगर पुलिस ने करीब 44 हजार की राशि बरामद

कोहका में जुआ खेलते 7 जुआरियों को धर दबोचा स्मृति नगर पुलिस ने करीब 44 हजार की राशि बरामद


कोहका में जुआ खेलते 7 जुआरियों को धर दबोचा स्मृति नगर पुलिस ने करीब 44 हजार की राशि बरामद

भिलाई नगर 21 अगस्त । चौकी स्मृतिनगर व थाना सुपेला पुलिस द्वारा जुआडियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के पास से 43,780 रुपए जप्त किए गए हैं।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि  क्षेत्र में सामाजिक बुराई जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश  जुआ के खिलाफ कार्यवाही एवं अकुश लगाने आज भ्रमण के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियों में इनायत अली, कुदरत उल्ला,  इन्तखाब अली, अहमद मोहम्मद शफीक उर्फ गुड्डू ,अब्दुल रीजवान , मेहबूब खान मोहम्मद  सभी निवासी कोहका भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.) के कब्जे से 52 पत्ती ताश तथा नकदी कुल जुमला रकम 43,780/ रूपये को जप्त कर आरोपीगणो को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपीयो की गिरफ्तारी कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर प्रभारी युवराज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक राघवेन्द सिंह, आरक्षक तुषार, जी लक्ष्मी, कौसलेन्द सिंह चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला की भूमिका सराहनीय रहा।