🟦 15 नवंबर लास्ट डेट, 16 दिसंबर को रिटन एग्जाम
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 4 नवंबर। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 305 पद पर भर्ती निकाली है। एमपी व्यापमं की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पद पर कुल 305 वैकेंसी हैं। यह भर्ती टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, मध्य प्रदेश सरकार में होगी।
आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2022 है। नोटिफिकेशन के अनुसार आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इस हेतु पदों की संख्या 305 है तथा सैलरी 29 हजार 300 से 34 हजार 800 प्लस भत्ते सहित अन्य सुविधाएं हैं। उम्मीदवारों को ग्रेजुएट/12वीं पास/आईटीआई पास होना चाहिए। आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पद पर भर्ती रिटन एग्जाम में किए गए प्रदर्शन के आधार पर होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। अभ्यर्थी को पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, दसवीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि हो तो), निर्धनता प्रमाण पत्र (यदि हो तो) तथा शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट आवश्यक होगी।

