पाटन के धान खरीदी केंद्र के गोदाम में लगी आग, करीब 25 हजार बारदाने जलकर हुए खाक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

पाटन के धान खरीदी केंद्र के गोदाम में लगी आग, करीब 25 हजार बारदाने जलकर हुए खाक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग


दुर्ग 3 नवंबर । पाटन ब्लाक के सेवा सहकारी समिति सोरम धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आज तड़के 4:00 बजे आग लग गई इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखे करीब 25 हजार बारदाना जलकर खाक हो गए। करीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा दुर्ग के टीम के द्वारा आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।
पाटन ब्लाक के सेवा सहकारी समिति सोरम धान खरीदी केंद्र के गोदाम में भारी संख्या में बारदानों को रखा गया है। आज सुबह 4:00 बजे के करीब गोदाम से धुआं उठता देख चौकीदार के द्वारा समिति के अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं प्रबंधक को आगजनी की घटना की सूचना दी गई। अध्यक्ष के द्वारा तत्काल आगजनी की सूचना पाटन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा दुर्ग का दमकल वाहन घटनास्थल पहुंच गया। सुबह 4:00 बजे से लगातार 4 घंटे के प्रयास के बाद सुबह 8:00 बजे आग पर काबू पाया गया। परंतु इस आगजनी की घटना में करीबन 25 हजार बारदाना जलने की संभावना व्यक्त की गई है।
पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है हालांकि इस घटना में जनहानि नहीं हुई है।