कोहका कुरूद सीमा में संचालित जुए के अड्डे पर सीएसपी भिलाई नगर का छापा, खेतों में भाग रहे 4 जुआरी दौड़ाकर धरे गए कार्यवाही जारी

कोहका कुरूद सीमा में संचालित जुए के अड्डे पर सीएसपी भिलाई नगर का छापा, खेतों में भाग रहे 4 जुआरी दौड़ाकर धरे गए कार्यवाही जारी


भिलाई नगर 2 नवंबर । नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर द्वारा लंबे समय से कोहका एवं कुरूद सीमा पर खेत खार में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर आज शाम को घेराबंदी के बाद छापा मारा गया। अड्डे पर पुलिस की दबिश के बाद 30 से 40 तक की संख्या में मौजूद जुआरियो के मध्य हड़कंप मच गया आनन-फानन में अधिकांश जुआरी अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेत की ओर फरार हो गए सीएसपी स्क्वाड के द्वारा 4 आरोपियों को मौके स्थल पर दौड़ा कर पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक निखिल रखेजा को गोपनीयता को बनाए रखते हुए स्थानीय पुलिस सुपेला एवं स्मृति नगर चौकी के स्टाफ को दूर रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इस पर से नगर पुलिस अधीक्षक निखिल रखेजा के द्वारा सीएसपी स्क्वाड को साथ में लेकर आज कोहका एवं कुरूद सीमा से लगे इस जुए के अड्डे में देर शाम को दबिश दी गई पुलिस के अड्डे में पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद जुआरियों के मध्य हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी के बीच अधिकांश जुआरी अड्डे से लगे खेत हार की ओर फरार होने में सफल रहे परंतु पुलिस ने 5 जुआरियों को दौड़ाकर पकड़ा। कार्यवाही के दौरान कितना रुपए की जब्ती की गई है इसका खुलासा नहीं हो सका है परंतु लंबे समय से इस क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस अवैधानिक कार्य पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही सफल रही। लंबे समय से चल रहा इस जुए का अड्डे तक बाहरी लोगों को पहुंचाने के लिए समीप स्थित पेट्रोल पंप तक जुआ के खिलाड़ियों को संचालक के द्वारा बुलाया जाता रहा है इसके बाद संचालक के गुर्गे इंजॉय के खिलाड़ियों को अड्डे तक लेकर पहुंचते रहे हैं।

छिपने खेतों में जा घुसे जुआरी

नगर पुलिस अधीक्षक के छापे के बाद अड्डे में मौजूद अधिकांश जुआरी खेतों की ओर फरार हो गए हालांकि अभी भी पुलिस इलाके में मौजूद है जिसके चलते पूरी रात जुआरियों को खेतों में ही गुजारनी पड़ सकती है।

नगर पुलिस अधीक्षक निखिल रखेजा ने बताया कि लंबे समय से इस स्थान पर जुआ अड्डा संचालित होने का इनपुट मिल रहा था इसलिए आज योजनाबद्ध ढंग से दबिश दी गई हालांकि जुआरी लोकेशन का लाभ उठाते हुए भागने में फरार हुए फिर भी 4 आरोपियों को पकड़ा गया है कार्यवाही जारी है करीबन 45000 रुपए सख किए गए हैं