भिलाई दुर्ग के स्क्रैप व्यवसाई से पटना बिहार के 3 उद्योगपतियों ने की पौने दो करोड़ की ठगी, ढाई वर्ष बाद की गई शिकायत पर से मोहन नगर पुलिस ने किया मामला दर्ज

भिलाई दुर्ग के स्क्रैप व्यवसाई से पटना बिहार के 3 उद्योगपतियों ने की पौने दो करोड़ की ठगी, ढाई वर्ष बाद की गई शिकायत पर से मोहन नगर पुलिस ने किया मामला दर्ज


दुर्ग 2 नवंबर । स्क्रैप विक्रेता कंपनी आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी भिलाई दुर्ग के संचालकों के साथ पटना बिहार के व्यापारियों के द्वारा करीब पौने दो करोड़ रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है रिपोर्ट पर से मोहन नगर पुलिस के द्वारा पटना बिहार के तीन उद्योग पतियों के खिलाफ ठगी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि आकाश दायगुढे आर्य नगर दुर्ग मे रहता है । आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी भिलाई दुर्ग मे सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है। वर्तमान मे कंपनी के डायरेक्टर सुनील राजदयाल राय एवं सत्य देवराय ने कंपनी की देखरेख हेतु आकाश दायगुढे को अधिकृत किया गया है। आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी भिलाई दुर्ग के द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अन्य निजी कंपनियों से स्क्रैप खरीद कर अन्य कंपनियों को विक्रय किया जाता है । कंपनी का एक ऑफिस आर्य नगर दुर्ग एवं छावनी भिलाई में स्थित है। राजीव रंजन उपाध्याय पिता श्रीराम उपाध्याय, निवासी- हाउस नं.-15, कीदंवईपुरी, थाना- गुछा, प्रवीण प्रकाश आ. जयराम उपाध्याय, निवासी- 21 ए, बेगमपुर, मालवी नगर, नई दिल्ली, बलराम कुमार आ. सुरेन्द्र राय, निवासी- बेगुनी, (यू.पी.) फतवा, जिला पटना, बिहार एवं प्रवीण प्रकाश की कंपनी निर्माणम एवं आरआरपी सल्युसन से 18 अक्टूबर 2019 को व्यापार हेतु कुल 16 करोड रूपये एवं 18 प्रतिशत जीएसटी का सौदा तय हुआ था। जिसमे से हमारी कंपनी के द्वारा 20 अक्टूबर 2019 से लेकर 2 फरवरी 2020 तक कुल 3,28,47,826 रूपये का माल भेजा जा चुका है। जिसमे से अनावेदक कंपनी से 1,74,74,175 रूपये प्राप्त करना शेष है। जिसके संबंध मे अनावेदक कंपनी को कई बार पत्राचार एवं फोन के माध्यम से संपर्क किया गया। लेकिन बलराम, राजीव रंजन उपाध्याय एवं प्रवीण प्रकाश की कंपनी निर्माणम एवं आरआरपी सल्युसन द्वारा शेष रकम आज पर्यंत तक नहीं किया गया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर जानकारी प्राप्त करने पर बलराम की कंपनी निर्माणम कंपनी फर्जी है ज्ञात हुआ है। इस प्रकार से तीनों ही आरोपियों के द्वारा सुनियोजित ढंग से आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी भिलाई दुर्ग के साथ ठगी की गई है। जिसके संबंध मे प्रार्थी के द्वारा 1 नवंबर को शिकायत दी गई थी ।इस पर मोहन नगर पुलिस के द्वारा अवलोकन के पश्चात बलराम, राजीव रंजन उपाध्याय एवं प्रवीण प्रकाश के द्वारा प्रार्थी के साथ धोखधडी करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 420,409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।