पटाखा जला घर में फेंका, बिस्तर पर फूटा बम, एक झुलसा

पटाखा जला घर में फेंका, बिस्तर पर फूटा बम, एक झुलसा



🔴 शरारती लड़कों को तलाश रही खुर्सीपार पुलिस
भिलाई नगर, 31 अक्टूबर। कल रात पटाखा फोड़ कुछ शरारती लोगों ने बम की बत्ती में आग लगा एक घर में फेंक दिया। बम घर के भीतर बिस्तर में गिरा और फूटा, बिस्तर पर लेटे घर मालिक की आंख में चोट आई और चेहरे आंशिक रूप से झुलस गया है। इस मामले की रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 286, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 99डी, केएलसी खुर्सीपार निवासी पेशे से ड्राईवर तामुल कल रात घर मे सोया हुआ था। उसने बताया कि शाम से ही अज्ञात लड़के घर के सामने लापरवाही पूर्वक बम फटाका फोड़ रहे थे। रात में किसी ने लापरवाही से तामुल के घर में पटाखा फेंका, बम उसके बिस्तर में मेरे आंख के पास फटा जिससे बायें आंख में चोंट आई और खून निकला है। दर्द से चिल्लाते तामुल को कुछ देर दिखायी नहीं दिया, आसपास के लोग आए और उनके साथ वह थाना आ रिपोर्ट लिखवाया है। उसे उपचारार्थ सुपेला हास्पिटल भेजा गया।