भिलाई नगर, 31 अक्टूबर। पाटन के ग्राम अमलीडीह में ब्राह्मण समाज की बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। सामाजिक भवन बनाने के लिए राज्य सरकार से जमीन आबंटन की मांग पर विचार किया गया। बैठक में अमलीडीह, कापसी, जामगांव (एम), सेलूद, झाडमोखली, जरवाय, मलपुरी एवं भिलाई तीन से बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य शामिल हुए। विप्रजनों ने समाज को जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारी भी चुने गए। बैठक में विशम्भर पाण्डेय, मोहित पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, अम्बिका पाण्डेय, ईश्वरी पाण्डेय, धनेश पाण्डेय, व्यास पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, करामन पाण्डेय, चुरामन पाण्डेय, शिव भगवान पाण्डेय, रजनीकांत पाण्डेय, रामकुमार पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, राजेश, गगन, सुरेश, नरेश, रोशन, हुपेन्द्र तिवारी,पुसू, पप्पू, राकेश दीवान, आर शर्मा, विकास, विनय, राजा, पिंकी पाण्डेय, अविनाश, आनंद तिवारी उपस्थित थे।

