🟢 शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में जिला पुलिस का आयोजन
भिलाई नगर, 30 अक्टूबर। शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में राज्य स्तर पर 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस झण्डा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तारतम्य में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर शहीद पुलिस कर्मियों की याद में पुलिस झण्डा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज रविवार को सिविक सेन्टर भिलाई ट्रैफिक गार्डन में सुबह 7 बजे सीएसपी विश्वास चन्द्राकर ने हरी झण्डी दिखाकर शहीद स्मृति एकता दौड़ प्रारंभ किया। यह दौड़ ट्रैफिक पार्क से बेरोजगार तिराहा, ग्लोब चौक, मिराज टॉकीज तिराहा से टीए बिल्डिंग होते हुए वापस ट्रैफिक पार्क सिविक सेन्टर भिलाई में समाप्त हुई। इस अवसर पर सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), निलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), अनीश सारथी रक्षित निरीक्षक (यातायात), श्रीमती तृप्ति सिंह सूबेदार, उप निरीक्षक बाबूलाल राय, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। दौड़ में संकल्प एकेडमी खम्हरिया, लक्ष्य एकेडमी सेक्टर-7, मडोदा एथलेटिक्स क्लब एवं कराटे क्लब खुर्सीपार के कुल डेढ़ सौ धावकों ने दौड़ लगाई।

