पाटन के घूघवा में देर रात जमकर विवाद, सरपंच परिवार समेत छत पर, महिलाओं ने वाहन को लगाई आग

पाटन के घूघवा में देर रात जमकर विवाद, सरपंच परिवार समेत छत पर, महिलाओं ने वाहन को लगाई आग



🔵 दोनों पक्षों से हो रही पूछताछ, स्थिति नियंत्रण में-एसपी
भिलाई नगर, 28 अक्टूबर। कल रात 11 बजे ग्राम घूघवा में दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो यहां 20 से 25 की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा थे। उनके साथ में महिलाएं भी थीं जो ग्राम के सरपंच से गाली गलौज कर रहे थे। छत पर सरपंच एवं उसका परिवार भी खड़ा हो कर गाली गलौज कर रहा था। मौके पर उप निरीक्षक विजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश कश्यप, आरक्षक दीपेंद्र देवांगन, आरक्षक हसन अली सहित 112 की टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। तभी महिलाएं आगे आकर बवाल करने लगी पुलिस के समझाने रोकने पर भी नहीं मानीं और महिलाओं द्वारा सरपंच के घर के बाहर खड़ी गाड़ी को मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस के रोकने पर उन्हीं पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे तथा भीड़ पुलिस टीम पर ही चढ़ाई करने लगी। वरिष्ठ कार्यालय कंट्रोल रूम को सूचना देने पर मौके पर एसडीओपी पाटन श्री राठौर, टीआई भट्टी, टीआई पाटन एवं उनका बल महिला टीआई के आने देर रात पहुंचने पर स्थिति को सम्हाला गया। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि रात भर पुलिस बल तैनात रहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना और विवाद के लिए जिम्मेदार दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।