कोहका चंद्र नगर में टूटा लाॅकर, लाखों के गहने चोरी, बैंगलोर से उल्टे पांव लौटा परिवार

कोहका चंद्र नगर में टूटा लाॅकर, लाखों के गहने चोरी, बैंगलोर से उल्टे पांव लौटा परिवार



भिलाई नगर, 26 अक्टूबर। बैंगलोर गए परिवार के चंद्र नगर कोहका स्थित मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर भीतर घुसे और लाखों के जेवरात ले निकल भागे हैं। रिश्तेदार की सूचना पर वापस लौटा परिवार जब घर के भीतर घूसा तो सभी जेवरात चोरी होने से उसके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन सुपेला थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है।
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि चंद्र नगर सड़क 13, मकान 300 कुरूद रोड कोहका निवासी 50 वर्षीय समीना खातून बड़े बेटे मोहम्मद यूसुफ रजा तथा बेटी आशिया खातून से मिलने परिवार सहित बैंगलोर गईं थीं। घर में ताला लगा कर गई थी देवर अब्दुल रहीम ने फोन करके उन्हें बताया कि रात में अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़ चोरी किए हैं। सूचना पाकर समीना बेंगलुरु से अपने बड़े बेटे मोहम्मद युसुफ रजा के साथ वापस आईं और सामान चेक किया तो आलमारी के लाॅकर में रखे जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया लाॅकर में सोने का नेकलेस दो 2 सेट वजन 55 ग्राम, सोने का झुमका 10 ग्राम, सोना का टाप्स वजन करीबन 5, एक सोने का सिक्का वजन 5 ग्राम, एक जोड़ी सोने की सपोर्ट चैन वजन करीब 2 ग्राम, एक जेंट्स तथा 4 लेडिस अंगूठी वजन करीबन 15 ग्राम, एक जोड़ी सोने का कंगन वजन करीबन 25 ग्राम, चांदी की पायल 3 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र 10 ग्राम, सोने की फुल्ली 5 नग, मांग टीका सोने का एक नग, सोने की नथ एक नग से अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।