फूड सेफ्टी अफसर के 200 पदों की भर्ती के लिए 1 नवंबर से होंगे आनलाईन आवेदन

फूड सेफ्टी अफसर के 200 पदों की भर्ती के लिए 1 नवंबर से होंगे आनलाईन आवेदन



🔵 18 से 40 वर्ष की आयु के लिए शानदार मौका
🔵 30 नवंबर रात 12 बजे से पहले करें आवेदन
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हैल्थ डिपार्टमेन्ट में फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए एक नवम्बर से अप्लाई कर सकेंगे और 30 नवंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक आनलाईन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। कार्मिक (क-2) विभाग की अधिसूचना 23 सितंबर 2022 के अनुसार जो व्यक्ति 31 दिसंबर 2020 को आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा मूल्यांकन में स्केलिंग/मोडरेशन/नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपनाया जा सकेगा।
अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सीटिजन ऐप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ की डीटेल भरनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य होगा। कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट कर एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी। बाद में संशोधन सम्भव नहीं होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 250, पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए 250 रुपए निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदक के लिए 150 रुपए टीएसपी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक के लिए 150 रुपए यहां करें कॉन्टैक्ट किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन/सूचना/स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के परिसर स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा आयोग की हेल्पडेस्क 1800-180-6127 तथा इन्क्वायरी पर दूरभाष संख्या 0145-2635212 एवं 0145-2635200 पर सम्पर्क किया जा सकता है।