दुर्ग 22 अक्टूबर । प्रधानमंत्री रोजगार मेला 2022 के तहत आज भारतीय डाक विभाग द्वारा महात्मा गाँधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं वैशालीनगर भिलाई क्षेत्र के विधायक विद्यारतन भसीन उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत के बाद केंद्रीय मंत्री के द्वारा सभा स्थल पर उपस्थित 211 युवाओं को प्रथम चरण में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश में 50 स्थानों से एक साथ 75226 युवाओं को शासकीय संस्थाओं में कार्य हेतु नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री के द्वारा एक साथ प्रदान किए गए हैं। प्रथम चरण में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा सौभाग्यशाली हैं आगे डेढ़ वर्षो में पूरे देश में 1000000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा, महिला, किसान को न्याय देने के लिए सदैव से प्रयासरत रहे हैं। पूरे देश में महिला स्व सहायता समूह केंद्र सरकार की मदद से पूरी पारदर्शिता को अपनाते हुए व्यवसाय करने में सक्षम हैं देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्ध साली सामर्थ शाली एवं महाशक्तिशाली हो रहा है देश के प्रधानमंत्री के कारण ही विश्व का सबसे बड़ा अभियान जिसके तहत 219 करोड़ टीके वैक्सीन ड्राइव चलाकर सफलतापूर्वक देश के नागरिकों को अब तक टीके लगाए गए हैं उन्होंने कहा कि आज पर्यटक हमारा देश के 1 लेने वाला था परंतु विगत 8 वर्ष से अब हमारा देश देने वाले की तरह कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में भारतीय डाक विभाग के 211 चयनित अभ्यर्थियों सहित रेल मंत्रालय के अधीन 25 व भिलाई इस्पात संयंत्र के 12 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं निदेशक डाक सेवाएँ, छ. ग. परिमंडल, रायपुर दिनेश मिस्त्री के मार्गदर्शन एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर, दुर्ग संभाग हरीश कुमार महावर के समन्वय के से डाक विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया |

