भिलाई नगर 22 अक्टूबर । अपने काम से अपनी पहचान बनाने वाले, सरल-सौम्य व्यक्तित्व के धनी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से कल गोवा पहुँच भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने सौजन्य मुलाक़ात की व आशीर्वाद लिया।

साथ ही मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की बधाई शुभकामनाएँ दी। छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प बस्तर की पहचान से जाना जाता बस्तर आर्ट का एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया । अतुल ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ आप सदैव स्वस्थ रहें,प्रसन्न रहें और गोवा की प्रगति में ऐसे ही योगदान देते रहें।


