हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में ऑनलाइन नामांकन की तिथि बढ़ी 27 अक्टूबर तक

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में ऑनलाइन नामांकन की तिथि बढ़ी 27 अक्टूबर तक


दुर्ग 18 अक्टूबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में ऑनलाइन नामांकन की तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर तक अनेक विद्यार्थी ऑनलाइन नामांकन फॉर्म जमा नही कर पाये थें तथा इन विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने विश्वविद्यालय की कुलपति से नामांकन तिथि में वृद्धि का आग्रह किया था। इसी पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऑनलाइन नामांकन की तिथि में 27 अक्टूबर तक वृद्धि की गई है। विद्यार्थियों को नामांकन फॉर्म के साथ 150 रुपए निर्धारित शुल्क भी जमा करना आवश्यक हैं। यह शुल्क एटीएम, डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
कुलसचिव कुलदीप के अनुसार ऑनलाइन नामांकन आवेदन की हार्ड काॅपी संबंधित महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022 है। महाविद्यालय द्वारा समस्त विद्यार्थियों के नामांकन आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथ्िा 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन फॉर्म भरने के लिए आवेदक को प्रवेश आवेदन फॉर्म के समय उपयोग की गई यूजरआई डी तथा पासवर्ड का उपयोग करना अनिवार्य होगा। नामांकन फॉर्म हेतु नवीन रजिस्ट्रेशन करने की आवष्यकता नहीं है। श्री कुलदीप ने बताया कि आवेदक को ऑनलाइन नामांकन फॉर्म के साथ दसवीं, बारहवीं की अंकसूची, स्नातक/स्नातकोत्तर की प्रत्येक वर्ष की अंकसूची, माइग्रेशन की मूलप्रति, पात्रता की मूलप्रति तथा नाम या उपनाम परिवर्तन संबंधी शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।