🟢 पिपल्स फार ऐनिमल्स टीम ने मांगा जनसहयोग
🟢 डायल 1100 पर सम्पर्क कर दे सकते हैं जानकारी
भिलाई नगर, 18 अक्टूबर। कल रामनगर क्षेत्र में पिपल्स फार ऐनिमल्स टीम व नगर निगम डाग कैचर टीम आवारा कुत्तों की धरपकड़ करेगी। इस दौरान अगर राम नगर क्षेत्र के निवासी अपने क्षेत्र के स्ट्रीट डाग्स की नसबंदी कराना चाहते हैं या उन्हें पकड़वाने में सहयोग करना चाहते हैं तो अपने परिक्षेत्र तक पहुंचने के लिए टीम को 1100 नंबर पर काॅल कर सकते हैं।

नसबंदी और डाग कैचर टीम द्वारा यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क की जा रही है। पिपल्स फार ऐनिमल्स टीम भिलाई दुर्ग यूनिट-2 टीम ने राम नगर क्षेत्र के रहवासियों से अपील की है कि कल टीम के क्षेत्र में पहुंचने पर सहयोग करते हुए स्ट्रीट डाग्स को पकड़ने या उनकी नसबंदी के लिए आवश्यक सूचना या शिकायत डायल 1100 पर अवश्य दें ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

